आलू-चिली - चैप्टर-२३

हर जगह खोजने के बाद अंत में चिली आलू के घर पर मिलता है और वह आलू से पूछता है कि वह क्यों कोको का साथ दे रहा है? आलू चिली को बचपन की सिंगिंग की बातें याद दिलाता है। जब उसे सिंगिंग करने में बहुत मज़ा आता था। क्या आलू चिली से और भी कुछ कहना चाहता है? आज की बात चिली बताएगा।

आलू एक ही सांस में बोल रहा था और मैं भी उसे ध्यान से सुन रहा था, “और इस कॉम्पिटिशन के चलते तुम यह बात भूल ही गए कि तुम्हें सिंगिंग कितना पसंद है! तुम्हें पता है? तुम कॉम्पिटिशन कोको के कारण या मेरे कारण नहीं हारे। तुम हारे, क्योंकि तुम भूल ही गए कि तुम्हें गाना कितना पसंद है। तुम यही सोचते रहे कि ‘कोको को कैसे हराऊँ और मैं कैसे जीतूँ।’ लगातार ‘कोको कोको’ करते-करते तुम भूल गए कि तुम उसे हराने के लिए नहीं गाते, तुम तो एन्जॉय करने के लिए गाते हो...”
      ‘मुझे पता है कि तुम्हारे शरीर में इतनी जलन क्यों हो रही है, इसलिए तो मैंने तुम्हारे लिए पार्टी रखी थी। जीसमें मैं तुम्हें एक सिक्रेट बात बताने वाला था। लेकिन तुम तो मेरी बात सुने बिना ही चले गए!’

      ‘सिक्रेट? कौनसा सिक्रेट?’ आलू को कौनसा सिक्रेट पता है जो मुझे नहीं पता। वैसे तो जंगल के सभी सिक्रेट मुझे पहले से पता चल जाते हैं। तो यह कैसे मुझे नहीं पता?

      तुम्हें पता है? टाको घोड़ा पिछले साल रेसकोर्स में हिस्सा लेने के लिए शहर गया था। उसने ड्यु-ट्यूब पर बहुत सारे रेसकोर्स के वीडियो देखे और तय कर लिया कि ‘मैं भी रेसकोर्स में हिस्सा लूँगा।’ आलू की बात सुनकर मैं थोड़ा कन्फ्यूज़ हो गया। और फिर आलू मुझे आगे कहने लगा, ‘अरे, रेसकोर्स का मतलब है, जहाँ सभी घोड़े एक साथ दौड़ते हैं और कौन फर्स्ट आता है इसकी प्रतियोगिता होती है।’

      उसकी यह बात सुनकर मैंने उसे चोंच मार दी और कहा, ‘यह कहाँ सिक्रेट है? यह तो पूरे जंगल को पता है कि उसमें टाको हार गया था, इसलिए वह वापस आ गया और अब रोज़ जंगल की सीमा पर गोल-गोल दौड़ा करता है। मुझे तो पार्सली ने बताया कि किसी को भी देखते ही वह दौड़ने लगता है। इसमें क्या सिक्रेट है?’
      ‘सिक्रेट यह है कि मेरे अलावा किसी को सच्ची स्टोरी पता ही नहीं है। मैं तुम्हें बताता हूँ। टाको शहर गया। उसने रेसकोर्स में ऐडमिशन ले लिया और फिर बहुत प्रैक्टिस करने लगा। वहाँ प्रैक्टिस करते-करते उसे ब्राउऩी मिला, जो उसका बेस्ट फ्रेन्ड बन गया। दोनों साथ-साथ रहते और दोनों एक-दूसरे को कहते कि ‘देखना, मैं ही जीतूँगा!’
      ‘ऐसा करते-करते प्रतियोगिता का दिन आ गया। टाको या ब्राउनी दोनों में से कोई पूरी रात सो नहीं सका। टोको को पहली बार पार्ट लेने का उत्साह था, तो ब्राउनी को पहला आने की इच्छा। सुबह दोनों अच्छे से तैयार हुए। फिर पता है, रेस में क्या हुआ?’ मुझे पता था कि रेस में क्या हुआ था, तो भी मैंने मूर्ख की तरह आलू से पूछा, ‘क्या हुआ?’ तो मुझसे कहने लगा, ‘ब्राउनी जीत गया और ’टाको हार गया।’

       मैंने उससे कहा, ‘अरे, आलू, मुझे क्या, पूरे जंगल को इस बात का पता है। इसमें सिक्रेट क्या है?’ आलू एकदम सेड होते हुए बोला, ‘चिली, टाको सिर्फ रेस ही नहीं हारा था, वह रेस और अपने बेस्ट फ्रेन्ड दोनों ही हार गया था!’

Cookies Consent

This website use cookies to help you have a superior and more relevant browsing experience on the website. Read more...